CG News: छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बस हादसा, ओरसा घाटी में पलटी यात्री बस, 5 की मौत, कई घायल

0
107
CG News:
CG News:

CG News: छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बलरामपुर जिले से सटे ओरसा घाटी क्षेत्र में एक यात्री बस के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

CG News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री बलरामपुर जिले के निवासी थे और वे झारखंड में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घाटी क्षेत्र में अचानक बस के पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG News: हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here