Indore news : शिलांग हनीमून पर पहुंचे दंपति मामले ने लिया रहस्यमय मोड़…

0
211

इंदौर | Indore news : इंदौर से शिलांग हनीमून पर पहुंचे दंपति के मामले ने रहस्यमय मोड़ ले लिया है। पति राजा रघुवंशी की लाश 11 दिन बाद एक गहरी खाई से बरामद की गई है, जबकि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Indore news :  पुलिस को राजा के शव से न मोबाइल मिला, न पर्स, न ही पहने गए सोने की चेन और अंगूठी — सिर्फ एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। शव जिस इलाके से मिला, वहां पहले भी सर्चिंग की गई थी, लेकिन 11 दिन बाद शव का मिलना कई सवाल खड़े करता है।

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी का एक रेस्टोरेंट में किसी से विवाद भी हुआ था, जिसे लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने रैपीडो बाइक चालक और गाइड पर भी शक जताया है।

राजा का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा, जिसके बाद मौत की वजह और साफ हो सकती है। दूसरी ओर, पुलिस को उम्मीद है कि सोनम रघुवंशी अब भी सुरक्षित हो सकती हैं। फिलहाल उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here