Reva News :नर्सिंग छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न के मामले में लाम बंद हुए छात्र संगठन, ABVP ने डीन को चेंबर में किया कैद, रोकी विद्युत सप्लाई

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News : रीवा : नर्सिंग छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न के मामले में छात्र संगठन लामबंद हो गया हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ साथ जूनियर डॉक्टर संघ भी समर्थन में उतर आया। डॉक्टर के निलंबन और डीन को हटाने की मांग करते हुए मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने जमकर विरोध जताया। छात्रों ने डीन को कमरे में कैद कर बिजली बंद कर दी और जमकर नारेबाजी की। डीन 5 घंटे से अधिक तक कमरे में कैद रहे। छात्राओं का आरोप हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विरोध जता रही छात्राओं की कलर पकड़ी और अभद्रता की।

Reva News :प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले में शाह मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामना आया है। बीएससी नर्सिंग की 80 छात्राओं ने ENT विभाग के HOD डॉक्टर अशरफ पर छेड़छाड़ अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए है। इसके बाद छात्राओं ने हॉस्पिटल क्लिनिकल प्रैक्टिस बंद कर दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नर्सिंग छात्राओं के समर्थन में उतर आया। कॉलेज में विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कॉलेज में डीन डॉ सुनील अग्रवाल के चैंबर को बाहर से बंद कर बिजली बंद कर दी।

Reva News :डीन 5 घंटे से अधिक समय तक कमरे में कैद रहे और छात्र बाहर घेर का डटे रहे। कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात रहा। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे थे लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सुरक्षा कर्मियों ने छात्राओं के साथ अभद्रता की। उनकी कलर पकड़ी और झूमाझपटी की जिससे शर्त की बटन तक टूट गई और उन्हें शर्मशार होना पड़ा। नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विरोध जता रही थी लेकिन अब तक डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, इससे छात्राएं डरी सहमी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन में जूनियर डॉक्टर भी उतर आए। उन्होंने भी डॉक्टर को हटाने की मांग कर दी। छात्र संगठन को समझने में पुलिस और प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *