Friday, April 24, 2026
40.1 C
Raipur

Raipur News : नियमितीकरण की मांग पर विद्युत संविदा कर्मचारियों का आक्रोश, तीन दिन काम बंद के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Raipur News : रायपुर : नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने 12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय सांकेतिक काम बंद आंदोलन किया, जिसे कर्मचारियों का व्यापक समर्थन मिला। संघ के महामंत्री कमलेश भारद्वाज ने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण और सफल रहा, लेकिन इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

Raipur News : संघ का कहना है कि प्रबंधन की लगातार अनदेखी के चलते अब अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी की जा रही है। संघ अध्यक्ष हरिचरण ने बताया कि पावर कंपनी ने पूर्व में वर्ष 2007, 2009 और 2011 में समान पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया था, लेकिन वर्तमान कर्मचारियों को समान सेवा शर्तें पूरी करने के बावजूद नियमित नहीं किया जा रहा है, जो समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

Raipur News : उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर श्रम न्यायालय में त्रिपक्षीय वार्ता भी हो चुकी है, जहां प्रबंधन ने मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है और हर समय जान का खतरा बना रहता है। वर्ष 2016 से अब तक करीब 40 कर्मचारियों की मौत और 100 से अधिक कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, ऐसे में सुरक्षा और जिम्मेदारी का सवाल भी उठता है।

Raipur News : संघ का यह भी कहना है कि नियुक्ति एजेंडा में स्पष्ट प्रावधान है कि छह वर्ष की सेवा और पद रिक्तता की स्थिति में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जा सकता है। वर्तमान में ये सभी शर्तें पूरी हो रही हैं, फिर भी नियमितीकरण न किया जाना प्रबंधन की असंवेदनशीलता और अपने ही नियमों की अवहेलना को दर्शाता है।

Raipur News : संघ नेताओं ने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वयं संविदा कर्मचारियों की मांग को जायज बता चुके हैं और उनके कार्यकाल में विद्युत कंपनी के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया था। ऐसे में वर्तमान कर्मचारियों के साथ भेदभाव समझ से परे है।

Raipur News : विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने साफ कहा है कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि उनकी एकमात्र मांग संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories