Sunday, March 22, 2026
24.1 C
Raipur

Prashant Tamang की घर में मिली थी लाश! मौत को लेकर चर्चाओं के बीच पत्नी ने बताई असली वजह

मुंबई/दार्जिलिंग: ‘इंडियन आइडल 3’ के विजेता, लोकप्रिय सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। 11 जनवरी को उनके घर में शव मिलने की खबर सामने आते ही म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब इस पूरे मामले पर उनकी पत्नी मार्था एली ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है।

पत्नी मार्था एली ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रशांत तमांग की पत्नी मार्था एली ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में साफ कहा कि उनकी मौत पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी भी तरह का रहस्य नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशांत की मौत नींद में ही हुई।मार्था ने कहा, “वह सो रहे थे और सोते-सोते ही हमें छोड़कर चले गए। उस समय मैं उनके साथ ही थी। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है।”

Read More : साइबर ठगी रोकने MP में लागू होगी दिल्ली मॉडल की व्यवस्था, ई-जीरो FIR के नियमों में बड़ा बदलाव

दुनिया भर से मिल रहा संवेदनाओं का सैलाब

मार्था एली ने बताया कि प्रशांत के निधन के बाद उन्हें देश-विदेश से लगातार फोन कॉल्स और संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनजान लोग भी उनके घर फूल भेज रहे हैं और प्रशांत को अंतिम बार देखने के लिए लोग अस्पताल तक पहुंचे। यह उनके प्रति लोगों के प्यार और सम्मान को दर्शाता है।

लोगों से की खास अपील

मार्था एली ने भावुक अपील करते हुए कहा कि लोग प्रशांत तमांग को उसी प्यार और सम्मान के साथ याद रखें, जैसे वे उन्हें जीवनकाल में देते थे।उन्होंने कहा, “वह एक बेहतरीन इंसान थे। उम्मीद करती हूं कि लोग उन्हें हमेशा एक अच्छे और सच्चे इंसान के रूप में याद रखेंगे।”

कौन थे प्रशांत तमांग?

प्रशांत तमांग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले थे। उन्होंने साल 2007 में ‘इंडियन आइडल 3’ जीतकर देशभर में पहचान बनाई। उनकी सादगी और सुरीली आवाज ने उन्हें जनता का चहेता बना दिया। सिंगिंग के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और वे वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में नजर आए। इसके अलावा, वे सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ में भी दिखाई देंगे, जो उनकी आखिरी फिल्म होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories