Sunday, September 27, 2026
Home International बांग्लादेश: फेनी में हिंदू युवक की निर्मम हत्या, ऑटोरिक्शा लूट लिया गया,...

बांग्लादेश: फेनी में हिंदू युवक की निर्मम हत्या, ऑटोरिक्शा लूट लिया गया, 23 दिनों में 7वें हिन्दू का मर्डर

चटगांव/फेनी: बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां में रविवार रात 28 वर्षीय समीर कुमार दास की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया।

घटना का क्रम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के खेत में उसका शव स्थानीय लोगों को मिला।

पुलिस जांच में संदिग्धता

दागनभुइयां थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया और प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह पहले से योजना बनाई गई हत्या हो सकती है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Read More : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव: पत्रकारों में उत्साह, 100 से अधिक वोटिंग दर्ज

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ता खतरा

बांग्लादेश में पिछले 23 दिनों में यह हिंदू समुदाय के खिलाफ सातवीं हत्या की घटना है। 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की भी धारदार हथियारों से हत्या की गई थी।

जेल में इलाज के अभाव में सांस्कृतिक कार्यकर्ता की मौत

इसी बीच, बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू गायक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी का इलाज के अभाव में निधन हो गया। उन्हें 11 जनवरी की रात दिल का दौरा पड़ा था। प्रोलॉय दिवंगत लक्ष्मी दास चाकी के बेटे और प्रतिबंधित आवामी लीग के जिला सांस्कृतिक सचिव थे।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार बढ़ते हमले और सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता जताई जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here