Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : राजू ईरानी से पूछताछ में बड़ा खुलासा! ट्रेन से भागा था सूरत, लगातार पुलिस को कर रहा गुमराह

M.P News : राजू ईरानी से पूछताछ में बड़ा खुलासा! ट्रेन से भागा था सूरत, लगातार पुलिस को कर रहा गुमराह

0
M.P News : राजू ईरानी से पूछताछ में बड़ा खुलासा! ट्रेन से भागा था सूरत, लगातार पुलिस को कर रहा गुमराह

भोपाल: ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को एमपी पुलिस ने गुजरात के सूरत से रविवार को गिरफ्तार कर भोपाल लाया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा। रिमांड के दौरान पुलिस राजू से लूट, रंगदारी और डकैती सहित कई मामलों में पूछताछ कर रही है।

खुद को निर्दोष बताने की कोशिश

पूछताछ के दौरान राजू ईरानी लगातार बीमारियों का हवाला देकर अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि 2017 के बाद उसने कोई वारदात नहीं की। वहीं पुलिस का कहना है कि वह बेहद शातिर अपराधी है और मनगढ़ंत कहानियों के जरिए पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है।

Read More : M.P Crime : देवास में दोहराया सोनम रघुवंशी कांड! पत्नी-प्रेमी ने बीमा क्लेम के लिए रची पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश

वारंट और अपराध का रिकॉर्ड

राजू ईरानी के खिलाफ निशातपुरा पुलिस के पास तीन स्थायी वारंट और एक क्रिमिनल वारंट हैं। पुलिस ने बताया कि राजू ने अधिकांश अपराध भोपाल के बाहर किए। रिमांड के दौरान उसके परिवार और करीबी रिश्तेदारों की जानकारी भी डोजियर में दर्ज की गई है।

फरारी के दौरान बड़ी लापरवाही

जांच में पता चला कि फरारी के समय राजू ने मोबाइल घर पर छोड़ दिया था, ताकि उसे ट्रैक न किया जा सके। सूरत में उसका ससुराल होने के कारण उसे आसानी से पनाह मिल गई। पुलिस अब उसकी मदद करने वालों की भी पहचान कर रही है, ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here