Mandsaur Crime :पुष्पा’ स्टाइल में डोडाचूरा तस्करी! पानी के टैंकर से 2 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Mandsaur Crime

Mandsaur Crime :मंदसौर : आपने साउथ की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा तो जरूर देखी होगी जहां अभिनेता चालाकी से दूध के टैंकर में लाल चंदन की तस्करी करता है। लेकिन अब फिल्म की कहानी हकीकत में बदलती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के गरोठ से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आरोपी को ‘पुष्पा स्टाइल’ में पानी के टैंकर से डोडाचूरा की तस्करी करते हुए पकड़ा है।

Mandsaur Crime :गरोठ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वारनी फंटे के पास एक ट्रैक्टर-टैंकर को रोका। पहली नजर में ये सिर्फ पानी का टैंकर नजर आया, लेकिन अंदर झांकते ही पुलिस भी हैरान रह गई। टैंकर को विशेष रूप से तस्करी के लिए डिजाइन किया गया था। ट्रैक्टर के एक हिस्से में छिपाकर 10 बोरियों में कुल **2 क्विंटल 7 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा भरकर रखा गया था, जिसे आरोपी करीब 500 किलोमीटर दूर जोधपुर ले जाने वाला था।

Mandsaur Crime :गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेताराम, निवासी जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डोडाचूरा वह सुवासरा थाना क्षेत्र के महेंद्र सिंह से लेकर आया था और इसे अपने मामा के बेटे रामपाल विश्नोई को सौंपना था।पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाते हुए ट्रैक्टर व टैंकर को जब्त कर लिया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *