Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : डबरी में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने किया...

MP News : डबरी में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

0
315

MP News : शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरदोन कला में रविवार को एक 23 वर्षीय युवक की डबरी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन पिता किशोर भिलाला के रूप में हुई है।

Read More : Himachal News : भारी बारिश का कहर – 307 सड़कें बंद, 101 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक खेत में किशनाशक दवाई छिड़कने के लिए पानी भरने डबरी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह फिसलकर पानी में गिर गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share The News
Previous articleHimachal News : भारी बारिश का कहर – 307 सड़कें बंद, 101 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
Next articleCG News : कुत्ते के काटने के 8 महीने बाद हुई मौत, नहीं लगवाया था रेबीज का टीका, अफवाहों पर अस्पताल ने दी सफाई
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here