Shajapur Surya Namaskar 2026 : शाजापुर में योग की गूंज: शहीद मनोज सोनी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कर मनाया युवा दिवस

Shajapur Surya Namaskar 2026 : शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में शहीद मनोज सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलसलाई में भव्य सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य कमल सिंह भिलाला, भाजपा नेता प्रकाश मेवाड़ा और पत्रकार किशोर नाथ राजगुरु द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात, स्कूल के मैदान में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में खड़े होकर छात्र-छात्राओं ने एक लय में सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों को पूरा किया।

इस सामूहिक आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित होने का संदेश दिया गया। प्राचार्य और अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हुए बताया कि योग और सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories