rewa news : रीवा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भव्य आयोजन, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

rewa news : रीवा : देश भर के साथ आज रीवा में भी राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रीवा के मार्तण्ड स्कूल परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों स्कूली बच्चों ने एक साथ योग और सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

rewa news : रीवा का मार्तण्ड स्कूल मैदान आज योगमय नजर आया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। इसके बाद रेडियो पर प्रसारित मुख्यमंत्री के संदेश और निर्देशों के साथ सैकड़ों छात्रों ने 12 चरणों में सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

rewa news : इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को याद करते हुए युवाओं को जीवन में अनुशासन और संकल्प का मंत्र दिया। डिप्टी सीएम ने विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोष ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का जिक्र करते हुए कहा कि युवा ही हमारे देश को विश्व गुरु बनाने की अग्रिम कड़ी हैं।

rewa news : उन्होंने युवाओं से नशे की लत को छोड़कर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम में रीवा जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर योग किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें विवेकानंद के विचारों से जोड़ना रहा।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories