Swaminarayan Mandir Burhanpur : बुरहानपुर में भक्ति का महासंगम: स्वामीनारायण मंदिर की ‘रवि सभा’ के 11 वर्ष पूर्ण, आनंद उत्सव की धूम

Swaminarayan Mandir Burhanpur : बुरहानपुर। शहर के सीलमपुरा स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में आज ‘रवि सभा’ के शानदार 11 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य ‘आनंद उत्सव’ का आयोजन किया गया। भक्ति, सेवा और सत्संग के संकल्प के साथ शुरू हुई यह सभा आज बुरहानपुर के सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और अटूट विश्वास का केंद्र बन चुकी है।

रवि सभा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। महज 11 वर्ष पूर्व भगवान स्वामीनारायण की भक्ति और सेवा के उद्देश्य से मात्र 5 सदस्यों के साथ इसकी नींव रखी गई थी। वक्त के साथ भक्ति का यह कारवां बढ़ता गया और आज इस सभा में 150 से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़ चुके हैं, जो नियमित रूप से मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जागृत कर रहे हैं।

11वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों की गूंज से सराबोर रहा। उत्सव में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रभु भक्ति का आनंद लिया और सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर के ट्रस्टी सोमेश्वर मर्चेंट ने सभा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रवि सभा का मूल उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक संस्कारों और सद्भाव को बढ़ावा देना है, जिसमें हम बीते एक दशक से सफल रहे हैं। वहीं वरिष्ठ हरि भक्त अशोक शाह ने बताया कि रवि सभा ने न केवल बुजुर्गों बल्कि नई पीढ़ी को भी सनातन संस्कृति और सेवा भाव से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories