Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर: रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रायपुर: रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

trains News

रायपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में विकास कार्य के चलते 11 और 12 जनवरी को कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है, जिसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

रायपुर–बिलासपुर–कोरबा रूट पर असर

इस पावर ब्लॉक का सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी सेक्शन के बीच चलने वाली MEMU और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा। रोजमर्रा के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

Read More : C.G Weather : कड़ाके की ठंड से कांपा छत्तीसगढ़! कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें

11 जनवरी को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU, 68719 बिलासपुर–रायपुर MEMU, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU, 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर और 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर रद्द रहेंगी।

12 जनवरी को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी

12 जनवरी को गाड़ी संख्या 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर और 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU को रद्द किया गया है।

कुछ ट्रेनें बीच में ही होंगी समाप्त

झारसुगुड़ा–गोंदिया MEMU (68862) 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। वहीं गोंदिया–झारसुगुड़ा MEMU (68861) गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन में इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अधिकृत रेलवे वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपडेट जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here