Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa House Fire News : रीवा में अग्निकांड : बाणसागर कॉलोनी में...

Rewa House Fire News : रीवा में अग्निकांड : बाणसागर कॉलोनी में धू-धू कर जला जफर तेली का घर, लाखों की गृहस्थी स्वाहा

Rewa House Fire News : रीवा: शहर के वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत बाणसागर कॉलोनी में आज दोपहर करीब 1:00 बजे एक आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग जफर तेली उर्फ राजू के घर में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है।

शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दोपहर का समय होने के कारण जैसे ही धुंआ और लपटें उठीं, मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जब तक दमकल की टीम पहुँचती, आग ने घर के कीमती फर्नीचर, कपड़े और गृहस्थी के तमाम सामान को अपनी चपेट में ले लिया था।

जनहानि टली, पर 3 लाख का नुकसान

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 2 से 3 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों और दमकल की तत्परता

आग बुझाने में स्थानीय निवासियों ने मिसाल पेश की; दमकल के पहुँचने से पहले ही लोगों ने बालू और पानी डालकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here