Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बवाल, युवक की...

Raipur News: रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, देर रात तक बजा DJ, होटल-क्लबों में जश्न

0
113
Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। नए साल के स्वागत के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बस्तर में देर रात तक जश्न मनाया गया। 12 बजे के बाद पूरे प्रदेश में हैप्पी न्यू ईयर की आवाजें गूंजती रहीं। इस बीच रायपुर में न्यू ईयर पार्टी के दौरान मारपीट की एक घटना भी सामने आई है।

Raipur News: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसे और मुक्कों से जमकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद लड़कियां उसे रोकने और बचाने की कोशिश करती दिखीं। यह विवाद किस वजह से हुआ और घटना किस स्थान पर हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Raipur News: रायपुर के अलग-अलग होटलों और क्लबों में न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा DJ की धुन पर डांस करते नजर आए। वीआईपी रोड स्थित क्लबों और पबों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। प्रशासन की गाइडलाइन के बावजूद कई स्थानों पर रात 10:30 बजे के बाद भी डीजे बजते रहे। शहर में 26 स्थानों पर करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Raipur News: जश्न के बीच गुढ़ियारी इलाके में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। वहीं मरीन ड्राइव के पास दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए, जिनको पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Raipur News: बिलासपुर में होटलों और रेस्तरां में न्यू ईयर नाइट पर जोरदार जश्न देखने को मिला। परिवारों और युवाओं ने लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, काउंटडाउन और केक कटिंग के साथ नए साल का स्वागत किया।

Raipur News: इसी तरह दुर्ग शहर के होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और कैफे में युवाओं की भारी भीड़ रही। डांस, काउंटडाउन और पार्टी के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। अंबिकापुर और बस्तर में भी नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सार्वजनिक स्थानों, होटलों और चौकों पर लोगों ने आतिशबाजी, डीजे नाइट और विशेष कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here