भोपाल : न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जहां एक ओर आबकारी विभाग ने लोगों को कानूनी तरीके से जश्न मनाने की सुविधा दी है, वहीं दूसरी ओर बिना लाइसेंस और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया गया है।
घर में पार्टी के लिए अस्थाई शराब लाइसेंस
भोपाल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए करीब 150 लोगों ने घरों में शराब पार्टी करने का अस्थाई लाइसेंस लिया है। पूरे प्रदेश की बात करें तो 600 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं।आबकारी विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए विशेष लाइसेंस व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत मात्र ₹500 शुल्क देकर घर में सीमित संख्या में शराब परोसने की अनुमति मिलती है।
Read More : M.P News : रीवा के सेमरिया नगर परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, बीजेपी को 746 वोटों से शिकस्त
संख्या के आधार पर तय हुई फीस
आबकारी विभाग के अनुसार, पार्टी में शामिल लोगों की संख्या के हिसाब से लाइसेंस फीस तय की गई है। भोपाल में करीब 100 लोगों ने घरेलू पार्टी के लिए लाइसेंस लिया है। बड़े शहरों में एक-दो दिन के जश्न के लिए लाइसेंस लेने का चलन तेजी से बढ़ा है।
आबकारी विभाग की 50 से ज्यादा टीमें मैदान में
अवैध शराब और बिना लाइसेंस पार्टी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की 50 से ज्यादा टीमें सक्रिय की गई हैं। विभाग ने साफ कहा है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
न्यू ईयर पर पुलिस का सख्त पहरा
न्यू ईयर को लेकर भोपाल पुलिस भी अलर्ट मोड में है।
-
आज शाम से 1500 जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे
-
शहर में 75 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं
-
ब्रेथ एनालाइजर से ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच होगी
-
फार्म हाउस, आउटर एरिया और ड्रग्स तस्करों पर विशेष नजर
-
शराब पीकर हंगामा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई
पुलिस का साफ संदेश
भोपाल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है—
“जश्न मनाइए, लेकिन कानून की हद में रहकर। नियम तोड़ने वालों को कोई रियायत नहीं मिलेगी।”









