Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh “डिप्टी कलेक्टर” बनकर पहुंचा आशिक, प्रेमिका से मांगे एक लाख रुपये

“डिप्टी कलेक्टर” बनकर पहुंचा आशिक, प्रेमिका से मांगे एक लाख रुपये

डिप्टी कलेक्टर बनकर पहुंचा आशिक, प्रेमिका से मांगे एक लाख रुपये
डिप्टी कलेक्टर बनकर पहुंचा आशिक, प्रेमिका से मांगे एक लाख रुपये

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर अपने पूर्व प्रेम संबंध को दबाव में लेने और अवैध वसूली करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वैभव भारती और उसके साथी प्रियम जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने अंजोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती ब्रेकअप के बाद उसे लगातार सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज रहा था, जिससे तंग आकर उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

लेकिन बीती रात मामला और गंभीर हो गया, जब पीड़िता कॉलेज के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगी एक कार वहां आकर रुकी। कार से वैभव भारती और उसका दोस्त प्रियम जैन उतरे और युवती को धमकाते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने रकम नहीं दी तो वह उसके निजी संबंधों को उजागर कर देगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से घबराकर युवती ने तुरंत अंजोरा पुलिस चौकी में शिकायत की।

पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल नाकेबंदी की और आरोपियों की कार को रोककर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध, धमकी, और जबरन वसूली की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here