निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दिसंबर खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए ईयर-एंड डिस्काउंट ऑफर की झड़ी लगाए हुए हैं। हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और आसान EMI स्कीम मिल रही हैं। मारुति सुजुकी, किआ, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियां इस रेस में शामिल हैं।
मारुति सुजुकी: ₹2 लाख तक का फायदा
मारुति की लोकप्रिय कारों पर भारी छूट मिल रही है।
-
वैगनआर (पेट्रोल/CNG): ₹61,100 तक
-
बलेनो: ₹53,000 तक
-
स्विफ्ट: ₹40,000, CNG पर ₹30,000
-
डिजायर: ₹15,000 तक
-
ग्रैंड विटारा: ज्यादातर वेरिएंट पर ₹1 लाख+
-
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: अधिकतम ₹2.03 लाख का फायदा
किआ इंडिया: Inspiring December ऑफर
किआ ने 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाला Inspiring December Campaign शुरू किया है।
-
अधिकतम फायदा: ₹3.65 लाख तक
-
शामिल मॉडल: सेल्टोस, सोनेट, सायरोस, कैरेंस क्लैविस (ICE/EV), कार्निवल
ऑफर स्टॉक और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।
टाटा मोटर्स: SUV पर खास छूट
-
पंच: ₹40,000 तक
-
नेक्सॉन: ₹50,000 तक
-
अल्ट्रोज: ₹25,000 तक
-
पुराना स्टॉक: ₹85,000 तक
-
हैरियर और सफारी: ₹1 लाख तक का फायदा
महिंद्रा: SUV पर सबसे बड़ा ऑफर
महिंद्रा ने SUV सेगमेंट में सबसे आक्रामक डिस्काउंट दिए हैं।
-
XUV 3XO: ₹1.14 लाख
-
XUV400 EV: ₹4.45 लाख
-
स्कॉर्पियो क्लासिक: ₹1.40 लाख
-
XUV700: ₹1.55 लाख
-
थार रॉक्स: ₹1.20 लाख
हुंडई: हैचबैक से SUV तक बंपर डील
-
ग्रैंड i10 निओस: ₹1.43 लाख तक
-
i20: ₹1.68 लाख तक
-
एक्सटर: ₹1.74 लाख तक
Read More : M.P News : इंदौर में हाईटेंशन लाइन का कहर! पतंग उतारते वक्त 9 साल के बच्चे की मौत
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
डिस्काउंट डीलर, शहर और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 31 दिसंबर के बाद ये ऑफर खत्म हो जाएंगे, इसलिए जल्द फैसला लेना फायदेमंद रहेगा।











