Rewa Road Accident : लापरवाही की भेंट : निर्माणाधीन सड़क बनी हादसे की वजह! परिजनों ने बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Rewa Road Accident : रीवा। गोविंदगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक रवि सोंधिया की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार को भारी हंगामा खड़ा हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदगढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही के कारण ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजनों ने सड़क पर बैठकर निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जो आए दिन हादसों का सबब बन रही है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया।

सरपंच पंकज सिंह और मृतक के भाई ने स्पष्ट रूप से निर्माण कंपनी को इस हादसे का दोषी ठहराया है। फिलहाल, सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के साथ जाम खुलवाने की कोशिश में जुटी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories