नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भागते-भागते पहुंचे शशि थरूर
इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो मीटिंग में थोड़ी देरी से पहुंचे। भागते हुए अंदर प्रवेश करते समय उन्होंने मुस्कुराकर मीडिया का अभिवादन किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Delhi | Congress MP Shashi Tharoor arrives at the All India Congress Committee (AICC) Headquarters in Indira Bhawan to attend the Congress Working Committee (CWC) meeting. pic.twitter.com/SKZhFmgwyz
— ANI (@ANI) December 27, 2025
थरूर की मौजूदगी पर टिकी रहीं निगाहें
CWC बैठक में शशि थरूर को वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के बगल में बैठने की जगह दी गई। हाल के दिनों में कई बैठकों और संसद के शीतकालीन सत्र से गैरहाजिर रहने के कारण उनकी मौजूदगी पर सभी की नजरें टिकी रहीं। हालांकि, थरूर पहले ही अपनी अनुपस्थिति के कारण स्पष्ट कर चुके हैं।
Read More : Salman Khan Birthday : 60 के हुए सलमान खान, शोहरत सब मिली लेकिन ये ख्वाहिश आज भी अधूरी
खड़गे का सरकार पर हमला
बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जैसे किसानों के दबाव में सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, वैसे ही जनता की ताकत से बदलाव संभव है।
लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी
खड़गे ने मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की साजिश बताया। साथ ही बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए चिंता जताई।









