HomeInternationalUS Airstrike : नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिकी कहर! एयर स्ट्राइक पर...

US Airstrike : नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिकी कहर! एयर स्ट्राइक पर बोले ट्रंप- मरे हुए आतंकियों को भी Merry Christmas

Date:

Related stories

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग ने नाइजीरिया में सक्रिय आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार रात कई घातक हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन उनके आदेश पर अंजाम दिया गया और आतंकियों के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया गया।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय ISIS आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई अमेरिका के निर्देश पर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आतंकी संगठन लंबे समय से ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा था।

Read More : Railway Fare Hike : आज से रेल यात्रा महंगी! लागू हुआ नया किराया, जानें किस पर कितना बढ़ा दाम

पहले भी दी जा चुकी थी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि इन आतंकियों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद हिंसा और हत्याएं नहीं रुकीं। ऐसे में अमेरिका को मजबूरन कड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब आतंकियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अमेरिकी रक्षा विभाग की ‘परफेक्ट स्ट्राइक’

राष्ट्रपति ने बताया कि इस सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी रक्षा विभाग ने आतंकियों के ठिकानों पर कई सटीक और प्रभावी हवाई हमले किए। ट्रंप ने इस कार्रवाई को “परफेक्ट स्ट्राइक” बताया और कहा कि इस तरह का ऑपरेशन केवल संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है।

‘मरे हुए आतंकियों को भी मैरी क्रिसमस’

हमले के बाद ट्रंप ने अमेरिकी सेना की सराहना करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बयान में कहा, “भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें। सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक कि मरे हुए आतंकियों को भी।”

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here