Tuesday, August 18, 2026
Home Business Railway Fare Hike : आज से रेल यात्रा महंगी! लागू हुआ...

Railway Fare Hike : आज से रेल यात्रा महंगी! लागू हुआ नया किराया, जानें किस पर कितना बढ़ा दाम

Indian Railway
रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया किराया

नई दिल्ली : रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने आज यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर से नई किराया व्यवस्था लागू कर दी है। रेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर को किराया संशोधन का ऐलान किया था, जिसके बाद अब इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। वर्ष 2025 में यह दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री किराए में बदलाव किया है। इससे पहले जुलाई महीने में भी किराया बढ़ाया गया था।

215 किलोमीटर तक यात्रा करने वालों को राहत

नई व्यवस्था के अनुसार सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। यानी छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को फिलहाल राहत दी गई है। हालांकि 216 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर किराया बढ़ाया गया है।

Read More : CG NEWS: रायपुर में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद: जूनियर इंजीनियर से दुर्व्यवहार, कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी

प्रति किलोमीटर कितनी बढ़ोतरी

रेलवे के अनुसार, सामान्य श्रेणी में अब 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी व सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। रेल मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला संचालन लागत और यात्रियों की वहन क्षमता के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है।

दूरी के हिसाब से बढ़ा किराया

साधारण नॉन-एसी ट्रेनों में सेकंड क्लास के लिए 216 से 750 किमी तक 5 रुपए, 751 से 1250 किमी तक 10 रुपए, 1251 से 1750 किमी तक 15 रुपए और 1751 से 2250 किमी तक 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

सीजन टिकट और पहले से बुक टिकट पर राहत

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सीजन टिकट और उपनगरीय सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रा भले ही बाद की हो, अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here