Ambikapur News : सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम….

0
318

अम्बिकापुर। Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिनदिया बांधपारा में सांप के काटने से एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Ambikapur News : मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शाम के वक्त गांव के पास खेल रहे थे, तभी किसी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन बच्चों को तत्काल इलाज के लिए ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चों की उम्र 6 और 8 साल बताई जा रही है। दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं। मामले की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम गांव पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है। वहीं, गांव में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और त्वरित मेडिकल सुविधा की मांग उठ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here