Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Atal Bihari Vajpayee : अटल बिहारी वाजपेयी 101वीं जयंती : रायपुर में...

Atal Bihari Vajpayee : अटल बिहारी वाजपेयी 101वीं जयंती : रायपुर में गूँजेंगी अटल जी की कविताएँ, 25 दिसंबर को अवंती विहार में भव्य कवि सम्मेलन और संगोष्ठी

Atal Bihari Vajpayee : रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के गौरवमयी अवसर पर राजधानी रायपुर में एक भव्य बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘भारत हूँ फाउंडेशन’ द्वारा 25 दिसंबर को अवंती विहार स्थित एटीएम (अटल चौक) पर शाम 5 बजे से एक विशेष कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक कैलाश रारा और प्रमुख सलाहकार राजकुमार राठी ने बताया कि इस वर्ष की जयंती विशेष है, जिसे “आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी” विषय पर केंद्रित किया गया है। संगोष्ठी के माध्यम से अटल जी के उन दूरदर्शी फैसलों और उनकी विचारधारा पर प्रकाश डाला जाएगा, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की महाशक्ति बनाने की आधारशिला रखी।

Atal Bihari Vajpayee : इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, ख्यातिलब्ध इतिहासविद आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्रा और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन अपने विचार साझा करेंगे। ये वक्ता अटल जी के राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उनके पत्रकारिता और ऐतिहासिक योगदानों की बारीकियों से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे।

संगोष्ठी के पश्चात एक काव्य संध्या (कवि सम्मेलन) का आयोजन होगा, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित कवि अटल जी की प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ करेंगे और उन्हें अपनी कविताओं के माध्यम से भावांजलि अर्पित करेंगे। अटल जी स्वयं एक कालजयी कवि थे, इसलिए उनकी जयंती पर काव्य पाठ का आयोजन कार्यकर्ताओं और साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अवंती विहार के अटल चौक पर होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, साहित्य प्रेमी और गणमान्य जन शामिल होंगे। फाउंडेशन ने सभी राष्ट्रप्रेमियों और साहित्य अनुरागियों से इस गौरवमयी शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here