rewa news : दिल्ली के बाद अब रीवा एयरपोर्ट से इंदौर की डेली इंडिगो फ्लाइट, डिप्टी सीएम सहित मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंडिगो फ्लैग दिखाकर फ्लाइट को कराया टेक ऑफ

0
106
rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : रीवा एयरपोर्ट से अब दिल्ली के बाद इंदौर की डेली इंडिगो फ्लाइट की शुरुआत हो चुकी है इस फ्लाइट से विंध्यवासियों को 12 देशों की एयरकनेक्टिविटी मिलेगी जिन देशों से रीवा जुड़ा है उनमें प्रमुख रूप से फुकेट (थाइलैंड), रास अल खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात), एथेंस (ग्रीस) अबूधाबी, शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात), सिंगापुर, हनाई (वियतनाम) बाली (इंडोनेशिया), कराबी (थाईलैंड), एम्सटर्डम (नीदरलैंड), मैनचेस्टर (इंग्लैंड), कोपेहैंगन (डेनमार्क) शामिल हैं.

rewa news : इन देशों की यात्रा के लिए टिकिट की बुकिंग भी इंडिगो एयरलाइन के स्लॉट पर सीधे तौर पर प्रदर्शित की जा रही है रीवा इंदौर फ्लाइट का शुभारंभ करने पहुंचे मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिगो की यह फ्लाइट रेवा को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से जोड़ने जा रही है जिससे शिक्षा पर्यटन व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति का आगाज होगा और लोगों की पेंइग कैपेसिटी बढ़ेगी जिससे हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here