Raipur Crime: ब्लू वाटर खदान में मिली सिर कटी लाश,जांच में जुटी पुलिस

0
155
Korba Crime
Korba Crime

Raipur Crime: रायपुर:रायपुर के माना इलाके में पानी भरे ब्लू वाटर खदान से सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की शिनाख्त और कारण पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने सोमवार दोपहर खदान में पानी में तैरती लाश देखी और पुलिस को सूचित किया।

Raipur Crime: मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पानी से निकाला, लेकिन सिर मौजूद नहीं था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। प्रारंभिक जांच में शव पुराना प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टें मिलाकर पहचान करने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here