Indore News : बड़ी सौगात, इंदौर–रीवा फ्लाइट सेवा शुरू, विंध्य क्षेत्र को बड़ी कनेक्टिविटी मिली

0
141
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : विंध्य क्षेत्र को आज एक बड़ी सौगात मिली है, इंदौर से रीवा के लिए फ्लाइट सेवा की शुरुआत हो गई है, पहले ही दिन इंदौर एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में यात्री रीवा के लिए रवाना हुए, जिनमें खास तौर पर चित्रकूट दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु शामिल रहे, यात्रियों में इस नई हवाई सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लोगों का कहना है कि इंदौर–रीवा फ्लाइट शुरू होने से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और समय की भी बड़ी बचत होगी, जो सफर पहले कई घंटों में पूरा होता था.

Indore News : अब वह मिनटों में संभव हो गया है, इंदौर एयरपोर्ट से पहले दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 40 श्रद्धालुओं को अपने साथ लेकर फ्लाइट से रवाना हुए, आईबीसी 24 की टीम ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की, जहां सभी ने इस फैसले का स्वागत किया, यात्रियों ने इसे विंध्य और मालवा क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here