Indore Crime : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ससुराल पर हत्या का आरोप

0
104
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष अस्पताल पहुंचा और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल वालों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Indore Crime : हीरा नगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर में रहने वाली 22 वर्षीय पायल जादोन ने अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि पायल किसी कारणवश मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजन उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पायल की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष भी अस्पताल पहुंचा और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

 

Indore Crime : मायके पक्ष का कहना है कि पायल को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने पायल को जबरन जहर देकर उसकी हत्या की है। वहीं दूसरी ओर, मृतिका के ससुराल पक्ष के लोग भी एमवाय अस्पताल पहुंचे और मायके पक्ष के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया। उनका कहना है कि पायल ने स्वयं जहर खाया है और इसमें परिवार का कोई दोष नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर हीरा नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या।

 

Indore Crime : “हमारी भांजी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। हमें पूरा शक है कि उसे जहर देकर मारा गया है। हम दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं।”
“हम पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। पायल ने खुद जहर खाया, हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here