C.G News : छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक रेल यातायात प्रभावित, 21 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

0
257

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले कुछ दिनों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर जोन अंतर्गत डोंगरगढ़ सेक्शन में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण राज्य से गुजरने वाली कुल 21 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है।

26 से 29 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा ट्रेन संचालन

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह तकनीकी कार्य 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान नागपुर मंडल की 10 और रायपुर मंडल की 11 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं दो मेमू ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, रायपुर-बिलासपुर में धुंध का असर, कोहरे से बिगड़ा जनजीवन

स्थानीय यात्रियों को होगी ज्यादा परेशानी

सबसे अधिक असर स्थानीय और दैनिक यात्रियों पर पड़ने वाला है। जानकारी के मुताबिक—

  • 26 दिसंबर को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन

  • 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें

  • 28 दिसंबर को 9 मेमू पैसेंजर ट्रेनें

  • 29 दिसंबर को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से रायपुर–डोंगरगढ़, डोंगरगढ़–रायपुर, गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी), बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) सहित अन्य लोकल और मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे की अपील

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन के लिए जरूरी है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन जाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here