Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : चार शादी के आरोपों पर दीपक जोशी का बड़ा...

M.P News : चार शादी के आरोपों पर दीपक जोशी का बड़ा बयान! बोले- गलतियां हो सकती हैं, बेइमानी नहीं

deepak joshi
चार शादी के आरोपों पर दीपक जोशी का बड़ा बयान

देवास: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जोशी इन दिनों चार शादियों से जुड़े आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पूरे विवाद के बीच उन्होंने पहली बार खुलकर बयान दिया है। देवास में मीडिया से बातचीत के दौरान दीपक जोशी ने कहा कि “हमसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन हमने कभी बेइमानी नहीं की।” उन्होंने साफ किया कि इस पूरे मामले की सच्चाई वे सोमवार को भोपाल में सार्वजनिक रूप से सामने रखेंगे।

“यश-अपयश जीवन का हिस्सा”
दीपक जोशी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में यश और अपयश दोनों आते हैं। उन्होंने कहा कि वे जिस परिवार से आते हैं, उसकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा बहुत ऊंची रही है। शादी से जुड़े आरोप सोशल मीडिया के जरिए सामने आए हैं, जबकि यह विषय साल 2006 से चला आ रहा है और इससे जुड़े कुछ मामले न्यायालय में भी लंबित हैं।

Read More : Big News : एपस्टीन फाइल्स में बड़े नाम, क्लिंटन से प्रिंस एंड्रयू तक की तस्वीरें आईं सामने, 3 लाख दस्तावेज जारी

“दोषी हूं या नहीं, कानून तय करेगा”
पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि उनसे कोई गलती हुई है तो उसका प्रायश्चित भी होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद को दोषी या निर्दोष घोषित नहीं कर सकते। “अगर मैं दोषी हूं तो भारतीय कानून मुझे दोषी ठहराएगा, और अगर नहीं हूं तो निर्दोष ठहराया जाऊंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

वायरल तस्वीरों पर भी करेंगे खुलासा
दीपक जोशी ने महिलाओं के साथ वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं से संपर्क और संबंध को लेकर वह सोमवार को पूरी जानकारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को एकतरफा तरीके से उछाला गया है।

सोमवार को भोपाल में बड़ा खुलासा
पूर्व मंत्री ने दोहराया कि इस पूरे मामले में सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि तथ्य सामने आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here