Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime : भोपाल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख...

M.P Crime : भोपाल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख से ज्यादा का जखीरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

bhopal liquor
भोपाल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

भोपाल: राजधानी भोपाल में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में छापा मारकर करीब 60 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई अशोका गार्डन थाने के पास सेमरी रोड पर की गई, जहां एक गोदाम बनाकर बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी।

गोदाम से बरामद हुई 850 पेटी शराब
क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का बड़ा जखीरा रखा गया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदाम से कई महंगी ब्रांड की लगभग 850 पेटी शराब बरामद की। शुरुआती जांच में शराब की कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी, शीतलहर और कोहरे से बढ़ी परेशानी

तीन आरोपी गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अवैध शराब बैरागढ़ के एक शराब व्यापारी से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

नेटवर्क की जांच जारी
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here