Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Hijab Controversy : जिस डॉक्टर नुसरत का नीतीश कुमार ने खींचा था हिजाब, वो अब नौकरी जॉइन करने से कर रही इनकार

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक नुसरत प्रवीण का हिजाब हटाए जाने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस घटना से आहत होकर नुसरत प्रवीण ने फिलहाल नौकरी जॉइन न करने का फैसला किया है। उनके परिवार का कहना है कि वह इस घटना के बाद गहरे मानसिक आघात से गुजर रही हैं और अभी काम पर लौटने की स्थिति में नहीं हैं।

20 दिसंबर को संभालना था पद, लेकिन सदमे में हैं नुसरत
इंग्लिश मीडिया को दिए गए बयान में नुसरत प्रवीण के भाई ने बताया कि 20 दिसंबर को उनकी बहन को अपना पद संभालना था। लेकिन कार्यक्रम में हुई घटना के बाद वह सदमे में हैं और उस पल को भूल नहीं पा रही हैं। परिवार के अनुसार, आत्मसम्मान को लगी ठेस के कारण नुसरत ने फिलहाल नौकरी न करने का मन बनाया है।

मानसिक आघात से गुजर रही हैं महिला डॉक्टर
परिवार का कहना है कि नुसरत इस समय मानसिक ट्रॉमा से गुजर रही हैं। उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना में उनकी कोई गलती नहीं है और उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। बावजूद इसके, आत्मसम्मान को पहुंची चोट के कारण वह पीछे हट गई हैं। भाई का साफ कहना है कि जब तक वह इस मानसिक स्थिति से बाहर नहीं आतीं, काम पर लौटना संभव नहीं होगा।

Read More : Jashpur News: ​जशपुर EXCLUSIVE: मंत्री जी! आपकी नाक के नीचे चल रहा ‘ट्रांसफर उद्योग’? नियम-कायदों को खूंटी पर टांगकर सहायक आयुक्त की ‘मनमानी’ नियुक्ति…

लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं भाई
जानकारी के अनुसार, नुसरत प्रवीण के भाई कोलकाता में रहते हैं और वहां की एक सरकारी लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में परिवार की चिंता और नुसरत की वर्तमान मानसिक स्थिति को साझा किया।

कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में हुआ था हिजाब हटाने का मामला
कुछ दिन पहले आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नुसरत प्रवीण का हिजाब हटाया था। यह घटना लाइव प्रसारण के दौरान हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद इस मुद्दे पर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

विपक्ष ने साधा निशाना, परिवार की पहली प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। आरजेडी ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला, जबकि कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के प्रभाव में आकर नीतीश कुमार का व्यवहार बदला है। अब इस पूरे विवाद पर नुसरत प्रवीण के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आने से मामला और गंभीर होता दिख रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories