Victoria Hospital : जबलपुर। जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के प्रमुख जिला अस्पताल विक्टोरिया के आईसीयू (ICU) वार्ड में चूहों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वे वहाँ भर्ती गंभीर मरीजों के बेड और आस-पास खुलेआम घूम रहे हैं। मरीजों के परिजनों ने चूहों के इस आतंक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
Victoria Hospital वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, वहाँ चूहों की फौज बेखौफ घूम रही है। यह सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलता है, जो लगातार अस्पतालों में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात करते हैं।
Victoria Hospital : यह घटना इसलिए भी अधिक गंभीर है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब जबलपुर के सरकारी अस्पतालों से इस तरह की शिकायत आई है। हाल ही में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती मरीजों को चूहों के कुतरे जाने का बेहद गंभीर मामला उजागर हुआ था।
Victoria Hospital : जिला अस्पताल विक्टोरिया, जिसे जिले के गरीब और आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ा सहारा माना जाता है, वहाँ आईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में चूहों की उपस्थिति मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। चूहे न केवल संक्रमण फैलाते हैं, बल्कि वे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और दवाओं को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Victoria Hospital : मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करने और चूहों के आतंक को खत्म करने की मांग की है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर दिया है।









