Bhootnath Temple Parking : इंदौर के रंगवासा में भूतनाथ मंदिर पार्किंग संचालक को गोली मारी, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड से टकराकर बची जान

0
80

Bhootnath Temple Parking : इंदौर। इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित रंगवासा के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मंदिर के पार्किंग संचालक पर शनिवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली युवक की जेब में रखे मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड से टकरा गई, जिससे गोली की गति धीमी पड़ गई और युवक की जान बच गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Bhootnath Temple Parking : वी ओ – घटना का विवरण और सीसीटीवी फुटेज

दरअसल, शनिवार को काले स्कूटर पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर की पार्किंग में मौजूद युवक पर अचानक गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम विनय है, जो रंगवासा का ही निवासी है और मंदिर की पार्किंग संचालित करता है। बदमाशों की यह पूरी हरकत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्कूटर पर सवार बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विनय ने पुलिस को बताया कि गोली सीधे उसके सीने को निशाना बनाते हुए आई, लेकिन जेब में रखे मोबाइल और उसके कवर को फाड़ते हुए निकली, जिससे गोली की गति लगभग शून्य हो गई और उसकी जान बच गई। युवक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

Bhootnath Temple Parking : विवाद के बाद हमले की आशंका

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित विनय ने बताया कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले उसका पार्किंग को लेकर एक युवक से विवाद हुआ था। उस युवक ने विवाद के दौरान विनय की फोटो भी खींची थी। पुलिस अब इस विवाद को हमले का मुख्य कारण मानकर जांच कर रही है और उस युवक की तलाश कर रही है जिससे विनय का झगड़ा हुआ था।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की स्थिति और पुराने विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here