Korea News :कृषि महाविद्यालय के डीन ने एक साल में 48 हजार किमी चलाई सरकारी गाड़ी, RTI में हुआ खुलासा

0
136
Korea News
Korea News

Korea News :कोरिया/राजू शर्मा : कोरिया जिले के इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, जो अब डॉ. रामचंद्र सिंह कृषि महाविद्यालय के नाम से जाना जाता है, वहां पदस्थ डीन पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप सामने आया है। RTI से मिली जानकारी के मुताबिक डीन साहब ने महज एक साल में सरकारी वाहन टाटा सूमो गोल्ड से करीब 48 हजार किलोमीटर की यात्रा कर डाली।

Korea News : RTI दस्तावेजों के अनुसार, डीन साहब सरकारी छुट्टियों के दिन भी लगभग हर दिन यात्रा पर निकले हुए दर्ज हैं। वाहन की लॉगबुक में साफ तौर पर डीन रूम से निकलने की प्रविष्टियां मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि जानकारी लेने के लिए 5 बार प्रयास के बाद जब डीन से मुलाकात हुई, तो उन्होंने इन तथ्यों से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

Korea News : डीन साहब का कहना है कि वे रोज महाविद्यालय आते हैं और नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महाविद्यालय की आधिकारिक RTI जानकारी गलत है, या फिर डीन साहब सच छुपा रहे हैं? अब यह मामला प्रशासनिक जांच की मांग कर रहा है, क्योंकि सरकारी वाहन के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here