Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

Top 10 News Today 28 May 2025 : निशाने पर आज, दिनभर की MP-CG समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…एक नजर में

Top 10 News Today 28 May 2025 : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की 10 बड़ी खबरें जो आज रही चर्चा में

1 . 10 हजार स्कूल होंगे मर्ज, 43 हजार पद खत्म: युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के 10 हजार से अधिक स्कूलों को मर्ज करने और लगभग 43 हजार शिक्षकीय पद खत्म करने के फैसले के विरोध में मंगलवार को हजारों शिक्षक सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने रायपुर स्थित मंत्रालय का घेराव किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने पहली सुरक्षा लेयर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी।

2 . मोदी कैबिनेट के अहम फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े पांच अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय धान की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 69 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का रहा। अब किसानों को धान की फसल पर कम से कम 2,369 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। यह दर वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदेगी और इससे कम पर नहीं खरीदा जा सकता। इसके अलावा दलहन फसलों के MSP में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। तूर दाल के MSP में 450 रुपये की बढ़त के साथ अब किसान को 8,000 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। उड़द दाल का MSP 400 रुपये बढ़कर 7,800 रुपये हो गया है, जबकि मूंग दाल की दर 86 रुपये की वृद्धि के बाद 8,768 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। खरीफ सीजन के लिए यह बढ़ोतरी किसानों के लिए राहत लेकर आई है।

3 . छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में “कॉल मी सर्विस” पर गंभीर आरोप

मेकाहारा अस्पताल, जो छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा संस्थान है, वहां सफाई व्यवस्था संभाल रही निजी कंपनी “कॉल मी सर्विस” एक बार फिर विवादों के दलदल में घिर गई है। लेकिन इस बार मामला महज़ सफाई में लापरवाही का नहीं, बल्कि शोषण, भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों तक जा पहुंचा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार को भेजे एक पत्र में आरोप लगाया है कि “कॉल मी सर्विस” की कार्यप्रणाली अब “साफ-सफाई” से कहीं ज्यादा “साज़िश” का अड्डा बन चुकी है। संघ का दावा है कि कंपनी द्वारा महिला सफाईकर्मियों से आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है, यूनिफॉर्म के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं और नौकरी देने के बदले लाखों की अवैध वसूली की जा रही है।

4 . कोरबा : 5 वर्षीय मासूम से नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म

कोरबा, छत्तीसगढ़ : Korba Crime News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते और मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने ही घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग स्तब्ध हैं।

5 . MP High Court : वक्फ ज़मीनों पर अब होगी खेती

जबलपुर | MP High Court : मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद अब अपने अगले कदम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि राज्य भर में भूमाफियाओं से खाली कराई जा रही वक्फ की जमीन अब किसानों को खेती के लिए लीज़ पर दी जाएगी। यह देश में पहली बार होगा जब वक्फ संपत्ति पर खेती होगी और उससे होने वाली आय समाज के जरूरतमंद वर्गों की भलाई में इस्तेमाल की जाएगी।

6 . हनीमून पर शिलांग घूमने गए इंदौर के पति-पत्नी का अभी तक कोई अता-पता नहीं

इंदौर | इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का अभी तक कोई पता नहीं चला है। यह जोड़ा रहस्यमयी हालातों में लापता हो गया है, जिससे परिवार और प्रशासन दोनों चिंतित हैं।शिलांग पुलिस को कपल का बैग झाड़ियों के पास खाई में मिला है, जिसके बाद इलाके में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गांव के लोग और विलेज डिफेंस पार्टी भी तलाशी में शामिल हैं। सर्चिंग क्षेत्र बांग्लादेश बॉर्डर से सटे संवेदनशील इलाके में की जा रही है।

7 . Bilaspur News : क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर पेट्रोल पंप से 55 लाख की ठगी

बिलासपुर | Bilaspur News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक शातिर युवक ने पेट्रोल पंप संचालक को 55 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी की यह वारदात जरहाभाठा चौक स्थित जियो पेट्रोल पंप में अंजाम दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेन्द्र उर्फ अभिराज सिंह ने नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच पंप से लाखों रुपये का पेट्रोल-डीजल डलवाया। भुगतान के नाम पर उसने एक मोटी रकम का चेक थमा दिया, जो बाद में बाउंस हो गया।

8 . Bhopal News : 9वीं की छात्र की हार्ट अटैक से मौत…

भोपाल |Bhopal News : भोपाल के बड़वानी जिले के खेतिया निवासी 13 वर्षीय मेघ शाह की गुजरात के तपोवन आश्रम में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला मेघ हॉस्टल में रातभर तड़पता रहा, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें देखा गया कि छात्र दर्द से छटपटाते हुए घंटों तक बेसुध पड़ा रहा।

9 . Bhopal Breaking : लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, सदमे में पिता की हार्ट अटैक से मौत

भोपाल | Bhopal Breaking : भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र अंतर्गत जाटखेड़ी की एक मल्टी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट में फंसे 8 साल के बेटे को बचाने की कोशिश में एक पिता की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, जाटखेड़ी स्थित निरूपम रॉयल विला कॉलोनी के टॉवर नंबर 1 के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषिराज भटनागर का बेटा अचानक लिफ्ट में फंस गया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर पिता घबरा गए और जनरेटर चालू कराने गार्ड रूम की ओर दौड़े। इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

10 . CG NEWS: बड़ी रेल दुर्घटना टली, केके लाइन पर मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके लाइन) पर आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। लौह अयस्क से लदी एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल नंबर 5 के भीतर पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम जा रही थी। हादसे के चलते चिमडीपल्ली और टाएडा स्टेशनों के बीच रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

firecracker factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में मौ*त का धमाका,श*वों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे

firecracker factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में मौ*त का धमाका,श*वों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories