rewa accident : रीवा: मंगवा थाना क्षेत्र के लोर अटलहा गांव में ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान राजमणि कुशवाहा और घायल की राजेश कुशवाहा के रूप में हुई है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।




