Chhattisgarh Police Service : 8 परिवीक्षाधीन DSP अधिकारियों को मिली ज़िला पोस्टिंग, प्रशिक्षण आदेश जारी

0
278

Chhattisgarh Police Service : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) के परिवीक्षाधीन (ट्रेनी) उप पुलिस अधीक्षकों (DSP Probationers) के लिए नए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों को ज़िला व्यावहारिक प्रशिक्षण (District Practical Training) के लिए विभिन्न ज़िलों में भेजा गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, कुल आठ ट्रेनी डीएसपी अधिकारियों को उनकी आगामी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को 12 माह की अवधि के लिए प्रशिक्षण पूरा करना होगा, जिसके बाद उन्हें उनकी स्थायी पोस्टिंग दी जाएगी।

Chhattisgarh Police Service : जिन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना मिली है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:

  • सुमन जायसवाल

  • आकाश चौधरी

  • दानेश्वर प्रसाद साहू

  • निशांत कुर्रे

  • अजय कुमार नागवंशी

  • अमित कोसमा

  • सुमित चन्द्रा

  • आस्था शर्मा

Share The News
Previous articleDelhi car blast : NIA ने दबोचा 8वां आरोपी डॉ. बिलाल नसीर, मुख्य साजिशकर्ता को दी थी पनाह
Next articleDrunk childhood : नशे के आगोश में बचपन : 10 शहरों में 11 साल की उम्र में ही बच्चे कर रहे हैं ड्रग्स का सेवन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here