Indore News: इंदौर : इंदौर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहायशी इलाके में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पकड़ा। कार्रवाई साईं बाबा नगर, द्वारकापुरी में की गई।
Indore News: जांच में पता चला कि गोदाम में बड़ी मात्रा में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर रखे गए थे। विभाग ने सभी सिलेंडर जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि यह गोदाम पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था, जो नागरिकों के लिए सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा कर सकता था।











