Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : खजराना में अवैध गोदाम पर चला बुलडोज़र, फटाखा हादसे...

Indore News : खजराना में अवैध गोदाम पर चला बुलडोज़र, फटाखा हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई

bulldozer
खजराना के अवैध गोदाम पर चला बुलडोज़र

इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में बने अवैध गोदाम और बाजार पर मंगलवार सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यह कदम उस भीषण आग के बाद उठाया गया, जो सोमवार को इसी अवैध गोदाम में संचालित एक फटाखा दुकान में लगी थी। आग इतनी तीव्र थी कि आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे लाखों का नुक़सान हुआ।

बिना अनुमति के खड़ा किया गया पूरा मार्केट
जांच में सामने आया कि जहां आग लगी, वह पूरा मार्केट अवैध रूप से खड़ा किया गया था। यहां न तो किसी प्रकार की निर्माण अनुमति ली गई थी और न ही विस्फोटक सामग्री (फटाखों) के भंडारण की अनुमति मौजूद थी। प्रशासनिक टीमों ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि दुकानों में सुरक्षा मानकों की खुली धज्जियाँ उड़ाई गई थीं।

Read More : M.P News : सुजालपुर में बड़ा राजस्व घोटाला उजागर, तहसीलदार राकेश खजूरिया निलंबित

अवैध दुकानों को JCB से ढहाया गया
अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद नगर निगम ने बुलडोज़र तैनात किया और 19 अस्थाई/अवैध दुकानों को तोड़ दिया गया। सुबह से जारी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा या विरोध की स्थिति न बने। यह पूरा क्षेत्र फिलहाल सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Read More : M.P News : रीवा में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का काफिला घंटों जाम में फंसा, यातायात पुलिस रही नाकाम

अवैध फटाखा भंडारण पर दर्ज होगी FIR
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों ने बिना अनुमति फटाखों का संग्रहण किया था, उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती थी, इसलिए कठोर कदम आवश्यक है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माण की नई लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा मानकों की निगरानी होगी सख्त
नगर निगम ने कहा कि शहर में अवैध भंडारण और असुरक्षित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अब अभियान लगातार चलेगा। दीपावली के बाद फटाखा भंडारण को लेकर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे प्रशासन का सख्त रुख साफ झलकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here