Friday, May 15, 2026
39 C
Raipur

CG NEWS :  SECL कर्मी पर नौकरी के नाम पर ठगी और शोषण का आरोप; गिरफ्तारी न होने पर आदिवासी युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

CG NEWS :  कोरबा / गौरी शंकर गुप्ता : कोरबा जिले के बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आदिवासी युवती ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कर्मी दीनदयाल गुप्ता (59) पर 2 लाख रुपये की ठगी और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 74 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
CG NEWS :  लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता भयभीत है और उसने इस संबंध में IG बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की है।
CG NEWS :  कैसे हुआ मामला शुरू — 5 लाख की मांग, 2 लाख नकद लेने का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, SECL की बलगी परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत दीनदयाल गुप्ता की मुलाकात पीड़िता से 20 मार्च 2025 को हुई थी।
पीड़िता का आरोप है कि दीनदयाल ने उसे SECL में नौकरी दिलाने का लालच देकर 5 लाख रुपये की मांग की थी।
युवती ने अपनी पैतृक जमीन गिरवी रखकर 2 लाख रुपये नकद आरोपी को दे दिए।
लेकिन
•न नौकरी लगी
•न पैसे वापस मिले
•और दीनदयाल बार-बार 3 लाख रुपये और देने का दबाव बनाता रहा।
पीड़िता का आरोप: पैसे माँगने गई तो “रात साथ बिताने” का ऑफर, मना करने पर जबरदस्ती की कोशिश
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने 2 लाख रुपये वापस मांगे, तो दीनदयाल ने उसे अपने घर (DQ-M-8, बलगी कॉलोनी) बुलाया।वहां आरोपी ने कहा—“जब तक 3 लाख बकाया नहीं दोगी, नौकरी कैसे लगवाऊँ?”
पीड़िता का दावा है कि इसके बाद दीनदयाल ने उसे एक रात उसके साथ सोने का प्रस्ताव दिया, और विरोध करने पर उसके साथ जबरन शोषण की कोशिश की।
SP के निर्देश पर FIR, लेकिन गिरफ्तारी नहीं
आदिवासी युवती की शिकायत पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद बाकीमोंगरा थाना प्रभारी ने:
आरोपी के खिलाफ BNS धारा 318(4), 74
ठगी + महिला शोषण का मामला
पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।
लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।
दबाव और धमकी का आरोप — “केस वापस ले लो, नहीं तो फँसा देंगे”
पीड़िता ने IG संजीव शुक्ला को बताया—
•दीनदयाल गुप्ता और उसका बेटा लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
•स्थानीय थाना स्टाफ भी कह रहा है कि अगर केस वापस नहीं लिया तो किसी भी प्रकरण में फँसा देंगे।
•बाकीमोंगरा थाना के कर्मचारी C.S. वैष्णव ने अपने निजी नंबर 6264991845 से फोन कर दबाव डाला।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गुप्ता पिता-पुत्र का दावा है:
“हम इतना पैसा खर्च कर चुके हैं कि पुलिस हमें छू भी नहीं सकती।”
गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी
पीड़िता ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कहा—
“अगर एक सप्ताह के भीतर दीनदयाल गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया,
तो मैं IG ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लूंगी।”
जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मची है।
क्या कहती है पुलिस?
पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि:
॰महिला संबंधित अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी
॰जांच निष्पक्ष होगी।
॰किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं।
        ॰     साठ दिनों का समय है, जल्द कार्यवाही की जाएगी।
लेकिन सोशल मीडिया में उठ रहे सवाल है—
“FIR के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं?”
पीड़िता का बड़ा दावा — कॉल डिटेल निकलने पर खुलेंगे राज
पीड़िता का कहना है—
“दीनदयाल और उसके बेटे की कॉल हिस्ट्री निकल जाए,
तो कई पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आ जाएगी।”
इस आरोप से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल पैदा हो रहे हैं।
अब सबकी निगाहें SP कोरबा पर
मामला:
•आदिवासी युवती के आवेदन पर एक्ट्रोसिटी एक्ट नहीं लगाया गया?
•SECL कर्मचारी को खुली छूट मामले को दबाने का आरोप?
•कथित पुलिस की मिलीभगत उस पर कार्यवाही कब?
•FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं?
•      पीड़िता द्वारा आत्मदाह की चेतावनी?
इन सबके कारण मामला बेहद संवेदनशील हो चुका है। अब देखना है कि पुलिस कप्तान कोरबा क्या ठोस कार्रवाई करते हैं और पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं।
Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories