Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री साय ने बिजली बिल में दी बड़ी राहत! अब 100 से बढ़कर अब 200 यूनिट की छूट

Rahul Goshwami
Sai Cabinet

रायपुर : रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) का शुभारंभ
01 दिसंबर 2025 से लागू इस योजना के तहत राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक 50 प्रतिशत बिजली बिल छूट का लाभ मिलेगा। पहले यह छूट केवल 100 यूनिट तक थी। इसके अलावा, 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक छूट मिलेगी। इस योजना से लगभग 6 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।

Read More : CG NEWS :  SECL कर्मी पर नौकरी के नाम पर ठगी और शोषण का आरोप; गिरफ्तारी न होने पर आदिवासी युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करने में मदद करना है। इस प्रकार प्रदेश के कुल 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इस राहत का लाभ मिलेगा।

पीएम सूर्यघर योजना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार ने 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और धीरे-धीरे उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

Read More : Raipur Tomar Brothers : तोमर परिवार मामला- बहुएँ ऑपरेटर, पुरुष आरोपी फरार! पुलिस की विश्वसनीयता पर उठ रहा संकट

छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम में सुधार
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के क्रय को बढ़ावा देने के लिए संशोधन करने का निर्णय लिया। इन सुधारों से खरीद प्रक्रिया सरल होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

शिक्षा और व्यापार सुधार
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, 2025 और छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप को भी मंजूरी दी। इन सुधारों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *