Cg News: जिले के प्रभारी मंत्री बघेल ने किया धान खरीदी केंद्र बिरकोनी एवं झलप का निरीक्षण, धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी : मंत्री बघेल

Sanjay Sahu
Cg News

Cg News: राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद: जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बिरकोनी पहुंचे। यहां उन्होंने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाए रखने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मंत्री श्री बघेल ने केंद्र में पहुंचे किसानों से सीधी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों ने अपने सुझाव रखे, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक ढंग से चर्चा की।

 

Cg News: किसानों ने बताया कि बारदाना की कोई समस्या नहीं है और व्यवस्था संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौलाई, नमी माप, गुणवत्ता परीक्षण तथा स्टैकिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। खाद्य मंत्री ने अपने समक्ष धान की तौल करवाई और किसानों से जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे। तत्पश्चात खाद्य मंत्री श्री बघेल ने झलप में भी धान खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया एवं किसानों से बातचीत कर व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।

Cg News: इस दौरान बिरकोनी एवं झलप उपार्जन केन्द्र में मंत्री श्री बघेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोकन की लिमिट बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों एवं नियमों का पालन करते हुए अपनी धान साफ-सुथरा करके केंद्र लेकर आएं, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Cg News: उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। नमी परीक्षण में पारदर्शिता रखी जाए। तौल मशीनें नियमित रूप से कैलिब्रेटेड रहें। खरीदी केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कलेक्टर ने खाद्य मंत्री को खरीदी केंद्र की वर्तमान स्थिति, अब तक की खरीदी तथा आगे की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Cg News: उन्होंने बताया कि जिले के 182 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। आज धान खरीदी का 13वां दिन है। सभी उपार्जन केन्द्रों में आज दिनांक तक एक लाख 14 हजार टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बिरकोनी धान खरीदी केंद्र में कुल 2727 किसान पंजीकृत है। अब तक 153 किसानों से 11,122 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 22 किसानों का टोकन काटा गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, श्री पंकज चंद्राकर, श्री शरद मराठा, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *