C.G News : धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने की प्रेस कांफ्रेंस, 2 साल बेमिसाल की उपलब्धियों का किया खुलासा

Rahul Goshwami
धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने की प्रेस कांफ्रेंस

धरसीवां : विधायक अनुज शर्मा ने राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय पेश करते हुए आज प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सामने अपने पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण साझा किया। उन्होंने 2 साल बेमिसाल की तर्ज पर जनता के समक्ष विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और कारपोरेट क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया गया।

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष धरसीवां में कुल 240 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने 2 करोड़ 24 लाख रुपए से नए स्कूल भवन, शौचालय, प्रैक्टिकल रूम और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का निर्माण कराया। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों का उन्नयन किया गया और 50 बिस्तरों के साथ बेहतर जांच, परामर्श और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

Read More : C.G News : पत्थलगांव में स्कूल बस ब्रेक फेल, सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी, बच्चों में मची चीख-पुकार

अनुज शर्मा ने विकास कार्यों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, धार्मिक जागरूकता, अपराध नियंत्रण, जल संसाधन प्रबंधन, किसान हित और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता जैसे मुद्दों पर भी अपने प्रयासों का प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग और अन्य अव्यवस्थाओं पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विधायक ने मीडिया से संवाद में यह भी स्पष्ट किया कि विकास सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। धरसीवां क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाना रही है। उन्होंने आगे भी क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया।

Read More : C.G News : सरगुजा- सीतापुर में दो पक्षों के टकराव ने लिया सांप्रदायिक रूप, 4 घंटे सड़क जाम

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने जनता के सामने अपने कार्यकाल का पारदर्शी और जवाबदेह दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी धरसीवां की जनता के हित में विकास कार्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *