Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Korea News: रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से...

Korea News: रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Korea News
Korea News

Korea News: कोरिया : कोरिया। कोरिया जिले में रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान मिट्टी खिसकने से दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर का इलाज सूरजपुर स्थित एस.आर. प्राइवेट अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Korea News: जानकारी के अनुसार इन दिनों कोरिया जिले में रेलवे लाइन की डबल पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं। गोबरी नदी के पास पुल निर्माण के दौरान मजदूर नीचे गड्ढे में उतरकर पाइपलाइन लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई, जिससे दो मजदूर उसके नीचे दब गए।

Korea News: हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Korea News: सूत्रों के मुताबिक, घायल मजदूर का इलाज कार्य करा रही प्यारे कंपनी के ठेकेदार द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here