IND Vs SA: IND Vs SA मैच में फूड पर सख्त नज़र: स्टेडियम में तय रेट लिस्ट अनिवार्य, कालाबाजारी पर रोक

0
156
IND Vs SA
IND Vs SA

IND Vs SA: रायपुर : IND Vs SA मैच के दौरान स्टेडियम में खाद्य सामग्री की कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बड़ा फैसला लिया है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले में दर्शकों को मनमाने दाम नहीं चुकाने होंगे।

 

IND Vs SA: संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले आयोजनों में कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई थीं। इस बार प्रत्येक वेंडर को रेट लिस्ट अपने गले में टांगना अनिवार्य किया गया है, ताकि कीमतों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। सुरक्षा कारणों से पानी की बोतल न बेचने और न ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

 

स्टेडियम में खाद्य सामग्रियों की निर्धारित कीमतें 

 

आइटम मात्रा कीमत (₹)
समोसा 2 पीस 60
पेटीज 1 पीस 50
कचौरी 2 पीस 50
बर्गर 1 पीस 80
सैंडविच 1 पीस 60
पॉपकॉर्न 60
वेफर्स एमआरपी
स्वीट कॉर्न 60
बिरयानी 150
आइसक्रीम एमआरपी

IND Vs SA: संघ ने कहा कि यह कदम दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि मैच का अनुभव बेहतर और सुगम हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here