Saturday, May 23, 2026
38.1 C
Raipur

C.G Politics : छत्तीसगढ़ में रायपुर से सुकमा तक कांग्रेस का मेगा फेरबदल, 41 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठनात्मक संरचना में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 41 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी भी मिली है।

रायपुर में नया नेतृत्व: श्रीकुमार मेनन शहर अध्यक्ष
रायपुर शहर कांग्रेस का नया नेतृत्व अब पूर्व पार्षद श्रीकुमार शंकर मेनन संभालेंगे। नगर निगम राजनीति में सक्रिय मेनन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास के मुद्दों पर मजबूत पकड़ बनाई है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहर कांग्रेस को नई गति मिलेगी।

Read More : DG-IG कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, PM मोदी-अमित शाह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर 12 घंटे की सुपर मीटिंग

रायपुर ग्रामीण की कमान पप्पू बंजारे को
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस का जिम्मा राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे को दिया गया है, जो जमीनी राजनीति से जुड़े और किसान-मजदूर हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले नेता माने जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

यहां देखें लिस्ट :  PR_Chhattisgarh_DCC

सुकमा में बड़ा राजनीतिक संदेश—हरीश लखमा जिला अध्यक्ष
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसे पार्टी द्वारा बस्तर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

दुर्ग में नए चेहरे—बाकलीवाल और ठाकुर को जिम्मेदारी
दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की नियुक्ति हुई है। वहीं दुर्ग ग्रामीण की कमान एक बार फिर राकेश ठाकुर को सौंपी गई है।

Read More : Mahakoshal Sugar Mills dispute : जालम सिंह पटेल का नबा रज़ा पर कड़ा पलटवार, आरोपों को बताया ‘राजनीतिक षडयंत्र’

कुल 41 जिलों में नई नियुक्तियाँ
कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ में 41 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने का संकेत दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची (41 जिले)

  1. बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
  2. बलौदाबाजार – सुमित्रा घृतलहरे
  3. बलरामपुर – एडवोकेट हरिहर प्रसाद यादव
  4. बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
  5. बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
  6. भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर
  7. बीजापुर – लालू राठौर
  8. बिलाईगढ़–सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
  9. बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा
  10. बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
  11. दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
  12. धमतरी – तारिणी चंद्राकर
  13. दुर्ग शहर – धीरज बाकलीवाल
  14. दुर्ग ग्रामीण – राकेश ठाकुर
  15. गरियाबंद – सुखचंद बेसरा
  16. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गजमती भानु
  17. जगदलपुर शहर – सुशील कुमार मौर्य
  18. जांजगीर–चांपा – राजेश अग्रवाल
  19. जशपुर – यू. डी. मिन्ज
  20. कांकेर – बसंत यादव
  21. कवर्धा – नवीन जायसवाल
  22. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – कोमल दास साहू
  23. कोंडागांव – रवि घोष
  24. कोरबा शहर – मुकेश कुमार राठौर
  25. कोरबा ग्रामीण – मनोज चौहान
  26. कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
  27. महासमुंद – द्वारिकाधीश यादव
  28. मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
  29. मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
  30. मुंगेली – घनश्याम प्रसाद वर्मा
  31. नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
  32. रायगढ़ शहर – शक्खा यादव
  33. रायगढ़ ग्रामीण – नगेंद्र नेगी
  34. रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
  35. रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र (पप्पू) बंजारे
  36. राजनांदगांव शहर – जितेंद्र उदय मुदलियार
  37. राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
  38. सक्ती – रश्मि गाभेल
  39. सुकमा – हरीश लखमा
  40. सूरजपुर – शशि सिंह कोरम
  41. सरगुजा – बालकृष्ण पाठक
Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories