Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Rehabilitation Center : सुकमा पुनर्वास केंद्र में लगा शासकीय दस्तावेज शिविर, आत्मसमर्पित...

Rehabilitation Center : सुकमा पुनर्वास केंद्र में लगा शासकीय दस्तावेज शिविर, आत्मसमर्पित माओवादियों का तेज़ी से हो रहा पुनर्वास

Rehabilitation Center : कृष्णा नायक/सुकमा। सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। प्रशासन की सकारात्मक पहल के तहत, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद करने के लिए पुनर्वास केंद्र सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों के आवश्यक शासकीय दस्तावेज तैयार कराने के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया।

Rehabilitation Center : दस्तावेज बनाने में मिली बड़ी सफलता
आत्मसमर्पित युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। शिविर के माध्यम से अब तक:

  1. 90 राशन कार्ड
  2. 94 जॉब कार्ड
  3. 55 आधार कार्ड
  4. 50 नए बैंक खातों के लिए फॉर्म भरे गए

जिला प्रशासन ने इन युवाओं को शिक्षित और सक्षम बनाने के उद्देश्य से पुनर्वास केंद्र में प्रतिदिन शिक्षा हेतु दो शिक्षकों की ड्यूटी भी नियत कर दी है, जिससे उनकी शैक्षिक और बौद्धिक वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Rehabilitation Center : परिजनों से मुलाकात से बढ़ा मनोबल
हाल ही में, जिला प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों की जेल में बंद परिजनों से मुलाकात भी कराई थी, जिसने उनके मनोबल को बढ़ाया और उन्हें समाज में पुनः लौटने की प्रक्रिया को और सशक्त किया।

कलेक्टर देवेश ध्रुव के नेतृत्व में जिला प्रशासन हर स्तर पर प्रयासरत है कि आत्मसमर्पित नक्सली सम्मानजनक जीवन जी सकें और अपने भविष्य का नया अध्याय लिख सकें। प्रशासन की यह पहल सुकमा जिले में शांति स्थापना और सामाजिक समावेश का एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here