Big Breaking News : जबलपुर। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह लिपिक पैथोलॉजी सेंटर के संचालक से एक फर्जी शिकायत की जांच खत्म करने के एवज में मोटी रकम की मांग कर रहा था।
Big Breaking News : फर्जी शिकायत की जांच खत्म करने मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लिपिक का नाम आकाश गुप्ता है, जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, जबलपुर में पदस्थ है। सिहोरा स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर के संचालक मनोज श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत EOW में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि लिपिक आकाश गुप्ता ने उनसे पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ की गई फर्जी शिकायत की जांच को खत्म करने के एवज में ₹60,000 की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद, EOW की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को जब लिपिक आकाश गुप्ता पुराने बस स्टैंड के पास शिकायतकर्ता मनोज श्रीवास्तव से रिश्वत की पहली किश्त ₹20,000 ले रहा था, तभी EOW की टीम ने उसे दबोच लिया। यह मामला जबलपुर के जिला अस्पताल परिसर से जुड़े CMHO कार्यालय का है।
Big Breaking News : मनोज श्रीवास्तव, (शिकायतकर्ता) : EOW ने आरोपी लिपिक आकाश गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।













