Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Imran Khan की मौत की अफवाह पर बोला जेल प्रशासन- सब ठीक, समर्थक अड़े, टेंशन में बहनें

नई दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है। अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान की सेहत के बारे में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनकी बहनों को 3 हफ्तों से मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने पर चिंता और बढ़ गई है।हालांकि जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान “पूरी तरह स्वस्थ” हैं, लेकिन परिवार और उनकी पार्टी PTI इसे मानने को तैयार नहीं है।

3 हफ्तों से बहनों की मुलाकात पर रोक, बढ़ी सेहत की चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान खान की बहनों—अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान—ने दावा किया कि वे कई दिनों से अडियाला जेल के बाहर इंतजार कर रही हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें मिलवाने को तैयार नहीं है।परिवार का कहना है कि प्रशासन के रवैये ने संदेह बढ़ा दिया है कि कहीं इमरान की सेहत खराब तो नहीं।PTI ने भी आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर मुलाकात रोक रही है और इमरान को “आइसोलेशन” में रखने की कोशिश कर रही है।

Read More : Air India India-China : उड्डयन क्षेत्र में बड़ी खबर : एयर इंडिया की भारत-चीन रूट पर वापसी, 16 घंटे का सफर 6 घंटे में!

जेल प्रशासन—इमरान बिल्कुल स्वस्थ
सोशल मीडिया पर तेज हो रही अफवाहों के बाद जेल प्रशासन ने बयान जारी किया है।
अडियाला जेल के अधिकारियों ने कहा—“इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर फैलाई जा रही खबरें गलत हैं।”इसके बावजूद उनकी बहनों को मुलाकात नहीं मिलने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

PTI की सरकार को चेतावनी
PTI ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी सरकार पर है। पार्टी का आरोप है कि विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से जानबूझकर इमरान की मौत की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।PTI ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा—“अगर इमरान खान को कोई अनहोनी हुई तो सरकार इसका अंजाम भुगतेगी।”

बहनों पर लाठीचार्ज का आरोप
इमरान की बहनों ने दावा किया कि जेल के बाहर शांतिपूर्वक धरना देने के दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया।उनका कहना है कि उन्हें सड़क पर घसीटा गया और जबरन हटाया गया।पिछले हफ्ते भी रावलपिंडी पुलिस ने उन्हें कथित रूप से हिरासत में लिया था।

Read More : Karnataka Politics : आर-पार के मूड में सिद्धारमैया और शिवकुमार! ढाई साल पुराने वादे ने बढ़ाया कांग्रेस की टेंशन

रक्षा मंत्री का बयान—इमरान ‘VIP सुविधाओं’ में रह रहे
इस विवाद के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया कि इमरान खान जेल में मखमली बिस्तर, टीवी, बाहर का खाना और जिम इक्यूपमेंट जैसी “VIP सुविधाएं” ले रहे हैं।आसिफ ने कहा कि इमरान के समर्थक झूठ फैलाने से पहले सच्चाई जानें।

हाईकोर्ट का आदेश भी लागू नहीं हो रहा
मार्च 2025 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने परिवार से नियमित मुलाकात की अनुमति दी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया।इमरान की बहनें इसे कोर्ट आदेश की अवहेलना बता रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories